2008-07-08 18:27:34

भावी तीन सालों में चीन वनछवान भूकंप के अहम विपत्ति ग्रस्त क्षेत्रों के कुछ सरकारी कोष में कटौती करेगा

चीन के वित्त मंत्रालय ने 7 जुलाई को घोषणा की कि 2008 की 1 जुलाई से 2001 के 30 जून तक चीन वनछवान भूकंप के अहम विपत्ति ग्रस्त क्षेत्रों के कुछ सरकारी कोष की कटौती करेगा ।

राज्य परिषद के संबंधित नियमों के अनुसार वित्त मंत्रालय ने हाल ही में सूचना देकर वनछवान भूकंप के अहम विपत्ति ग्रस्त क्षेत्रों में बिजली का उपयोग करने वाले उद्योगों व व्यक्तियों को त्रि-घाटी परियोजना निर्माण कोष व बड़े या मध्य पैमाने वाले जलाशय क्षेत्र में उत्प्रवासियों को सहायता देने वाले कोष में कटौती करने और भूकंप के अहम विपत्ति ग्रस्त क्षेत्रों के उद्योगों व व्यक्तियों को केंद्रीय आय के दायरे में सांस्कृतिक कार्य के निर्माण के कोष आदि में कटौती करने की बात कही।

(वनिता)