चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने आठ तारीख को जापान के साप्पोरो में भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। श्री हू चिन थाओ ने कहा कि चीन भारतीय पक्ष के साथ विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग को चतुर्मुखी रुप से आगे विकसित करने, चीन व भारत के बीच रणनीतिक सहयोगी साझेदारी संबंधों के विषय को निरंतर परिपक्व करने और द्विपक्षीय संबंधों के दीर्घकालीन स्वस्थ व स्थिर विकास को आगे बढ़ाने को तैयार है।
श्री हू चिन थाओ ने बताया कि चीन व भारत आदि विकासमान देशों का पुनरुत्थान हालिया दुनिया में एक विशेषता है। चीन भारत के साथ संपर्क व समन्वय को मजबूत करने, विकासमान देशों के न्यायपूर्ण अधिकारों व हितों की रक्षा करने और समान विकास को साकार करने को तैयार है।
श्री हू चिन थाओ ने बलपूर्वक कहा कि चीन व भारत को महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय समस्याओं पर सहयोग को मजबूत करना चाहिए, समान रूप से शांति व स्थिरता, समानता व आपसी विश्वास, सहयोग व समान उदार के क्षेत्रीय वातावरण की रचना करनी चाहिए, चिरस्थायी शांति व समान समृद्धि की सामन्जस्यपूर्ण दुनिया के निर्माण को आगे बढ़ाना चाहिए।
मुलाकात में श्री सिंह ने कहा कि भारत सरकार व जनता भारत-चीन संबंधों पर बड़ा महत्व देती है। भारत की आशा है कि द्विपक्षीय मैत्रीपूर्ण संबंधों व विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय मामलों में सहयोग को मजबूत किया जाएगा। (श्याओयांग)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |