2008-07-07 17:55:50

पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले लान चो शहर में समाप्त

पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले 7 जून को उत्तर-पश्चिमी चीन के कान सू प्रांत के लान चो शहर में समाप्त हुई।

सुबह आठ बजे मशाल रिले लान चो शहर के चुंग शान पुल के दक्षिण क्षेत्र स्थित मैदान पर शुरु हुई। भूकंप राहत कार्य में संलग्न श्री थेन यु प्रथम मशालधारक बने।

लान चो शहर में कुल 27 किलोमीटर लम्बी ऑलंपिक मशाल रिले की दौड़ में 296 मशालधारक शरीक हुए।

8 से 10 तारीख तक पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले उत्तर चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश की राजधानी हुहोहोत शहर, अरदोसी शहर, बोटो शहर व छी फेंग शहर में आयोजित होगी।

(वनिता)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040