2008-07-06 18:13:43

पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले चा यू क्वान शहर में समाप्त

6 जुलाई को सुबह पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले उत्तर-पश्चिमी चीन के चा यू क्वान शहर में सफलतापूर्वक समाप्त हुई।

सुबह आठ बजे मशाल रिले की दौड़ चा यू क्वान दर्रे के पूर्वी झील पर्यटन क्षेत्र में शुरु हुई। चीन के च्यो छुआन लौह-इस्पात कंपनी के महाप्रबंधक श्री यू हाई यान प्रथम मशालधारक बन गया। चा यू क्वान शहर में कुल 13.8 किलोमीटर लम्बी ऑलंपिक मशाल रिले की दौड़ में 208 मशालधारक शरीक हुए।

(वनिता)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040