2008-07-05 15:48:32

पेइचिंग ओलम्पिक मशाल रिले कानसू के तुनहवांग में समाप्त हुई

5 तारीख को पेइचिंग ओलम्पिक मशाल रिले उत्तर पश्चिम चीन के कानसू प्रांत के तुंगहवांग शहर में समाप्त हुई।

तुंगहवांग शहर कानसू प्रांत में पेइचिंग ओलम्पिक मशाल रिले का पहला पड़ाव है। सुबह आठ बजे मशाल रिले कानसू प्रांत के तुंगहवांग मोकाओ गुफा के च्योछंगलओ चौक से शुरू हुई, रिले की प्रथम मशालधारक तुंगहवांग अनुसंधान प्रतिष्ठान की प्रभारी सुश्री फान चिन सी रहीं। मशाल रिले तुंगहवांग शहर के दो मशहूर आकर्षण स्थलों से गुजर कर सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर अन्तिम स्थल ये इन चौक में समाप्त हुआ ।

कानसू प्रांत के तुंगहवांग शहर की मशाल रिले की कुल लम्बाई 7.6 किलोमीटर रही और कुल 120 से मशालधारकों ने रिले में भाग लिया।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040