2008-07-04 18:28:06

चीन के स्छवान भूकंप में मृतकों की संख्या 69 हजार 196 हुई

4 जुलाई के दोपहर तक चीन के स्छवान भूकंप में मृत व्यक्तियों की संख्या उनहत्तर हजार एक सौ छियानवे जा पहुंची । लापता व्यक्तियों की संख्या अठाहर हजार तीन सौ पचासी है ।

4 जुलाई तक चीन की विभिन्न सरकारों ने भूकंप के राहत व पुननिर्माण में लगभग 55 अरब य्वान की पूंजी लगायी ,जिस में से 50 अरब य्वान की पूंजी केंद्रीय सरकार ने लगायी है। इस के अलावा चीन को देश- विदेश के विभिन्न जगतों से नकदी व सामग्री समेत छप्पन अरब य्वान का चंदा मिला है ,जिस में से 20 अरब य्वान की पूंजी व सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में आवंटित कर दी गयी है ।

3 जुलाई तक भूकंप प्रभावित क्षेत्र में 4 लाख से अधिक अस्थाई मकान निर्मित हो चुके हैं ।