2008-06-30 18:54:14

विश्व सांस्कृतिक अवशेष तू च्यांग येन बांध के पुराने निर्माण की राहत परियोजना शुरू

चीन के स्छ्वान प्रांत के भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में विश्व सांस्कृतिक अवशेष तू च्यांग येन बांध के पुराने निर्माण की राहत परियोजना 30 जून को शुरू हुई। यह वनछ्वान भूकंप के बाद शुरू हुई पहली विश्व सांस्कृतिक अवशेष राहत परियोजना है।

तू च्यांग ये बांध विश्व सांस्कृतिक अवशेष है और चीन की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संरक्षण इकाई भी है। 12 मई को आए भूकंप में तू च्यांग ये बांध के कुछ पुराने निर्माणों को नुक्सान पहुंचा है। (ललिता)