
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने हाल ही में चीनी संवाददाताओं के साथ एक बातचीत में कहा कि चीन सरकार ने स्छवान में भूकंप आने के बाद जिस मुस्तैदी से सक्रिय व प्रभावशाली बचाव व राहत काम किया है ,उस ने विश्व के लिए एक मिसाल स्थापित की है ।
अपनी 24 मई की स्छवान भूकंप प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाके में उन्होंने जो दृश्य देखे ,उन से वे बहुत प्रभावित हुए ।चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ और प्रधान मंत्री वन चा पाओ के नेतृत्व वाले प्रभावित बचाव व राहत काम का उन पर गहरा प्रभाव पडा ।
उन्होंने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र संघ के सब से महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक है । सुरक्षा परिषद के एक स्थाई सदस्य होने के नाते चीन हमेशा संयुक्त राष्ट्र व विश्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है ।चीन की यात्रा के दौरान वे चीनी नेताओं के साथ जलवायु परिवर्तन ,सहस्त्राब्दी विकास लक्ष्य ,विश्व शांति व सुरक्षा जैसे सवालों पर विचार करेंगे ।
चीन सरकार के निमंत्रण पर श्री बान की मून 1 से 3 जुलाई तक चीन की यात्रा करेंगे ।
