चीनी वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 28 तारीख के बारह बजे तक चीन की विभिन्न स्तरीय सरकारों ने भूकंप विरोधी राहत कार्य के लिए कुल 54 अरब 70 करोड़ य्वान की राशि लगायी। उन में केंद्र सरकार ने 49 अरब 60 करोड़ य्वान की राशी लगायी, और क्षेत्रीय सरकारों ने 5 अरब 10 करोड़ य्वान की राशी लगायी।
चीनी नागरिक मामला मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 28 तारीख के बारह बजे तक चीन ने देश विदेश से कुल 54 अरब 20 करोड़ य्वान का चंदा प्राप्त किया और विपदा ग्रस्त क्षेत्रों को 19 अरब 10 करोड़ य्वान मूल्य की राशि व सामग्री दी है।
28 तारीख के बारह बजे तक चीन के स्छ्वान प्रांत की वनछ्वान काऊंटी में भूकंप से 69 हज़ार 188 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, 3 लाख 74 हज़ार 177 घायल हुए और 18 हज़ार 440 लापता हैं।(चंद्रिमा)