2008-06-25 18:28:21

विदेशी छात्रों ने तिब्बत का अब और तब नामक प्रदर्शनी देखी

फ्रांस, कोरिया गणराज्य, जापान और रूस आदि देशों के लगभग 100 छात्रों ने 25 तारीख को पेइचिंग में तिब्बत का अब और तब नामक प्रदर्शनी देखी।

प्रदर्शनी में प्रदर्शित पुरातन ऐतिहासिक सामग्री, सांस्कृतिक अवशेष, चित्र व तालिकाओं के जरिये तिब्बत के इतिहास, तिब्बत पर केंद्रीय सत्ता के शासन, सन् 1959 से पहले मौजूद सामंती भू-दास व्यवस्था तथा आज के तिब्बत में प्राप्त प्रगतियों की जानकारियां दी गयी हैं।

समाचार के अनुसार अप्रैल के अंत से तिब्बत का अब और तब नामक प्रदर्शनी आयोजित किए जाने के बाद 1 लाख दर्शकों ने प्रदर्शनी देखी है। (पवन)