2008-06-25 18:25:08

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश ने विदेशी यात्रियों के लिए पर्यटन बाजार पुनः खोला

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश ने 25 तारीख को विदेशी यात्रियों के लिए पर्यटन बाजार पुनः खोला है। अब तिब्बत स्वायत्त प्रदेश देशी विदेशी सभी पर्यटकों का स्वागत कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार 3.14 घटना होने के बाद तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में जाने वाला पहला विदेशी पर्यटक दल 25 तारीख को ल्हासा पहुंचेगा।

ल्हासा की 3.14 घटना ने तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के पर्यटन को नुक्सान पहुंचाया है। इस के बाद तिब्बत की स्थिति स्थिर होने के साथ ही तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के पर्यटन ब्यूरो ने अप्रैल की 23 तारीख को चीन के पर्यटकों के लिए तिब्बत खोला। (पवन)