2008-06-21 18:03:31

पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले चीन के तिब्बत के ल्हासा में समाप्त

21 जून को पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले की दौड़ चीन के तिब्बत स्वायत प्रदेश की राजधानी ल्हासा में समाप्त हुई।

मशाल रिले की दौड़ रोपुलिका पार्क के चॉक से शुरु हुई। मशाल रिले शुरु होने से पहले सब लोग स्छवान प्रांत के वनछवान में आए भूकंप के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक मिनट मौन खड़े रहे।

सुबह लगभग नौ बजकर पंद्रह मिनट पर मशहूर तिब्बती पर्वतारोही गांगबुंग ने प्रथम मशालधारक के रुप में पेइचिंग ऑलिंपिक मशाल रिले की ल्हासा में गतिविधि शुरु की।

मशाल रिले ल्हासा के पोताला महल और लालू नमभूमि आदि प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों से गुजर कर अंत में पोताला महल चौक पहुंची। मशाल रिले की लम्बाई लगभग 9.3 किलोमीटर है।

22 जून को मशाल रिले पश्चिमी चीन के छिंगहाई प्रांत में आयोजित होगी। (श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040