2008-06-19 16:50:30

पेइचिंग की आलंपिक मशाल रिले में सिनच्यांग में अंतिम दिन की दौड़ हुई

19 तारीख की सुबह वर्ष 2008 के पेइचिंग आलंपिक की मशाल रिले सिनच्यांङ के शी ह ज़ी में आगे चली। यह मशाल रिले की सिनच्यांग में दौड़ का अंतिम दिन है। सुबह नौ बजकर तीस मिनट पर पेइचिंग आलंपिक की मशाल रिले शी ह ज़ी में शुरू हुई। पहले मशाल धारक चीन के विमान मॉडल मैच के चैंपियन हान शिन फिंग हैं। कुल मिलाकर 104 मशाल धारकों ने इस गतिविधि में भाग लिया।

शुरूआती रस्म में सभी उपस्थितों ने स्छ्वान वनछ्वान भूकंप के मृतकों के प्रति एक मिनट तक मौन खड़े होकर शोक मनाया। मशाल धारकों व शी ह ज़ी व काश्गर के विभिन्न जगतों ने सक्रिय रूप से भूकंप से ग्रस्त क्षेत्रों को चंदा देने की गतिविधि में भाग लिया।

शी ह ज़ी के बाद पेइचिंग की आलंपिक मशाल रिले दोपहरबाद छांग ची शहर में चलेगी। वहां कुल 104 मशाल धारक इस में भाग लेंगे। (चंद्रिमा)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040