2008-06-16 17:01:03

पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले छुङछिंग शहर में समाप्त हुई

पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले 16 जून को दक्षिण-पश्चिमी चीन के छुङछिंग केन्द्र शासित शहर में समाप्त हुई।

मशाल रिले छुङछिंग के चिनशान चौक में शुरु होने से पहले सभी लोग स्छवान में आए भूकंप के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक मिनट मौन खड़े रहे।

छुङछिंग शहर की कुल 17 किलोमीटर लम्बी ऑलंपिक मशाल रिले की दौड़ में 208 मशालधारक शरीक हुए। छुङछिंग के बाद पेइचिंग ऑलंपिक मशाल की रिले 17 तारीख को सिनच्यांग वेवूर स्वायत्त प्रदेश में होगी। (होवेइ)