
चीन के शान सी प्रांत के उप गवर्नर श्री याओ यिन ल्यांग ने 13 जून को पेइचिंग में कहा कि अब शान सी प्रांत में भूकंप राहत कार्य की प्राथमिकता पुनर्निर्माण और उत्पादन की बहाली पर है। अनुमान है कि पुनर्निर्माण कार्य दो साल के अंदर आम तौर पर पूरा हो जाएगा।
श्री याओ यिन ल्यांग ने चीनी राज्य-परिषद के न्यूज कार्यालय द्वारा आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि शान सी प्रांत की विभिन्न स्तरों की सरकारों के कार्य की प्राथमिकता है पहला, भूकंप पीड़ितों के अस्थाई निवास सवाल का समाधान करना। अनुमान है कि मकानों के निर्माण के लिए 2 अरब 50 करोड़ य्वान का अनुदान किया जाएगा। दूसरा, स्कूल में शिक्षा बहाल करना , स्कूली मकानों के निर्माण में 15 करोड़ य्वान की राशि लगेगी । और तीसरा, चिकित्सा, यातायात, बिजली, जल-संरक्षण और दूर संचार आदि संस्थापनों की व्यवस्था की मरम्मत में तेजी लाना। (ललिता)
