2008-06-13 17:50:23

चीन के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के पुननिर्माण की योजना सार्वजनिक की गयी

चीन के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के पुननिर्माण की योजना 13 तारीख को सार्वजनिक की गयी।इस योजना में पीडित लोगों के बुनियादी जीवन और सार्वजनिक सेवा संस्थापनों के पुननिर्माण को प्राथमिकता दी गयी है ।

12 मई को चीन के स्छवान प्रांत में आए जबरदस्त भूकंप से स्थानीय लोगों को भारी जान माल की हानि पहुंची है।बड़ी संख्या में मकान ढह गये हैं और बुनियादी संस्थापन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं और कुछ औद्योगिक व कृषि उत्पादन के संस्थापन भी नष्ट हो गए हैं ।

इस योजना में कहा गया है कि पुननिर्माण में प्रभावित लोगों के निवास और शिक्षा ,चिकित्सा जैसी बुनियादी सार्वजनिक सेवाओं व बुनियादी संस्थापनों को प्राथमिकता दी जाएगी और उत्पादन की य़थाशीघ्र ही बहाली पर जोर देकर प्रभावित लोगों के रोजगार की समस्या का समाधान किया जाएगा ।