
चीनी राष्ट्रीय वन्य ब्यूरो के जंगली जीवजंतु संरक्षण ब्यूरो के प्रमुख ईंजीनियर श्री यैन श्वन ने 12 तारीख को कहा कि वन छ्वान भूकंप से 1400 से ज्यादा जंगली पांडों को खतरा पैदा हुआ है।
ध्यान रहे, वन छ्वान भूकंप ग्रस्त मीन शान पहाड़ आदि चीन के जंगली पांडों का प्रमुख निवास क्षेत्र है, जहां 1400 से ज्यादा पांडे रहते हैं। श्री यैन श्वन ने कहा कि भूकंप से वहां के 49 पांडों के प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों को भिन्न भिन्न हद तक नुकसान पहुंचा है। 60 हजार हैक्टर वाले पांडों के रहने वाले निवास स्थान पूर्ण रुप से बर्बाद हो गए हैं । पांडों का पसंदीदा खाना बांस भी नष्ट हो गए हैं। भूकंप से पांडों के स्थानांतरण में भी बाधा आई है, जिस से अनेक स्थलों में मादा व नर पांडों के बीच संपर्क रास्ता टूट गया है। विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त की है कि यह संभवतः पांडों के मरने की स्थिति को और गंभीर बनाएगा। (श्याओयांग)
