2008-06-13 16:45:59

वनछ्वान भूकंप से 69 हजार 159 लोगों की मृत्यु

चीनी नागरिक मामला मंत्रालय ने कहा कि 12 जून के 12 बजे तक वनछ्वान भूकंप से 69 हजार 159 लोगों की मृत्यु हुई है, 3 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और 17 हजार 469 लापता हुए हैं।

12 जून को 12 बजे तक देश-विदेश से मिले चंदे की रकम 44 अरब 80 करोड़ य्वान तक पहुंची है और भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के लिए 13 अरब 90 करोड़ य्वान चंदे का अनुदान किया गया है।

चीनी वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 12 जून को 12 बजे तक, विभिन्न स्थानीय सरकारों ने राहत कार्य में कुल मिलाकर 23 अरब 60 करोड़ से ज्यादा चीनी य्वान की पूंजी दी है। (श्याओयांग)