
चीन के स्छ्वान प्रांत की सरकारी न्यूज ब्रीफिंग से मिली खबर के अनुसार, 11 तारीख के 12 बजे तक, स्छ्वान प्रांत के वित्तीय विभागों ने कुल मिलाकर 13 अरब चीनी य्वान की राहत पूंजी इकट्ठा किया और भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों को 7 अरब 40 करोड़ से ज्यादा चीनी य्वान की विशेष पूंजी दी।
इन राहत पूंजी में से लगभग 40 प्रतिशत, यानी 2 अरब 64 करोड़ 30 लाख चीनी य्वान भूकंप ग्रस्त लोगों की जीवन राहत और मृतकों के परिवारजनों को दी गयी थी, अन्य तो मुख्यतः बुनियादी संरचनाओं की मरम्मत, चिकित्सक इलाज और संक्रमक रोगों की रोकथाम, भूकंप ग्रस्त लोगों के विन्यास, राहत सामग्रियों के हस्तांतरण और परोपकार आदन मामलों में इस्तेमाल की गयी थी।(श्याओयांग)
