2008-06-12 17:23:01

भूस्खलन से बनी थांग च्या शैन झील का खतरा समाप्त हुआ

चीन के स्छ्वान प्रांत में भूस्खलन से बनी थांग च्या शैन झील के खतरे को मिटाने की कमांड ने यह निर्णय लिया कि 11 तारीख के तीसरे पहर के चार बजे से थआंग च्या शैन झील की पीली चेतावनी हटायी जाएगी, यह इस बात का द्योतक है कि भूकंप के बाद बनी सब से बड़ी झील थांग च्या शैन झील का खतरा समाप्त हुआ है। म्यैन यांग और स्वेई नींग आदि स्थलों के 2 लाख 40 हजार से ज्यादा नागरिक सुरक्षित रूप से अपने घर वापस लौट सकते हैं।

परिचय के अनुसार, थआंग च्या शैन झील में पानी निरंतर कम हो रहा है। 11 तारीख की सुबह से अनेक लोग अपने घर वापस लौट चुके हैं।

ध्यान रहे, 12 मई को वन छ्वान भूकंप के बाद भूस्खलन से बनी थांग च्या शैन झील में पानी निरंतर बढ़ता रहा था, जिस ने झील के निचले भाग के लोगों के जान माल की सुरक्षा को गंभीर धमकी दी थी। (श्याओयांग)