2008-06-11 18:05:18

भूस्खलन से बनी थांग च्या शैन झील का खतरा कम हुआ

चीनी समाचार एजेंसी शिन ह्वा से मिली खबर के अनुसार, चीन के स्छ्वान प्रांत में भूस्खलन से बनी थांग च्या शैन झील में पानी 10 तारीख की रात को लगभग 12 करोड़ घनमीटर कम किया गया है। थांग च्या शैन झील के निचले भाग में स्थित बैईछ्वैन काऊंटी, च्यांग यो काऊंटी और म्यैन यांग में जांच पड़ताल के बाद पता लगाया गया है कि किसी भी व्यक्ति की हताहती की रिपोर्ट नहीं मिली है।

यह इस बात का द्योतक है कि थांग च्या शैन झील से जनता के जीवन की सुरक्षा को गंभीर धमकी का खतरा कम हो गया है।

चीनी राज्य परिषद के भूकंप मुकाबला व राहत कार्य के जनरल कमांड , चीनी जल संसाधन मंत्रालय के मंत्री श्री छन लेई ने संबंधित पक्षों से कहा है कि इस सुअवसर का लाभ उठा कर यथाशीघ्र ही पूर्ण रूप से खतरे को कम किया जाए।(श्याओयांग)