2008-06-11 14:47:40

पेइचिंग ऑलंपिक गीतों के संग्रहण व चुनाव की गतिविधि संपन्न

वर्ष 2001 में 13 जुलाई को पेइचिंग ने सन् 2008 के ऑलंपियाड के आयोजन के आवेदन में सफलता पाई। इस के बाद चीन में क्रमशः ऑलंपिक से संबंधित बहुत सी गतिविधियां आयोजित हुईं, जिनमें ऑलंपिक गीतों के संग्रहण व चुनाव की गतिविधि शामिल है। इस साल तक ऑलंपिक गीतों के संग्रहण की गतिविधियां सफलतापूर्वक चार बार आयोजित की गई हैं। 30 अप्रैल को पेइचिंग ऑलंपिक के उद्घाटन में 100 दिन बाकी हैं। इसे मनाने के लिए पेइचिंग श्रमिक सांस्कृतिक भवन में एक भव्य समारोह आयोजित हुआ। मौके पर पेइचिंग ऑलंपिक गीतों के संग्रहण व चुनाव की चौथी गतिविधि का परिणाम सार्वजनिक किया गया।

पेइचिंग ऑलंपिक के 100 दिन की उल्टी गिनती शुरू होने के अवसर के लिए तैयार किया गया प्रमुख गीत, जो चीन के सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध संगीतकारों द्वारा तैयार किया गया है। उन्होंने संगीत के विशेष तरीके से दुनिया को आमंत्रित किया और ऑलंपिक को उत्साहित किया है। "पेइचिंग आप का स्वागत" गीत में एक आम आदमी की दृष्टि से पेइचिंग की विशेष परंपरागत गाथा का तरीका अपनाया गया है। इस गीत के गीतकार हैं श्री श्याओ ख। उन का जन्म पेइचिंग में हुआ और वे पेइचिंग में ही रहते हैं। पेइचिंग की विशेष परंपरागत गाथा का तरीका अपनाने के कारण के बारे में श्री श्याओ ख ने कहा कि गाथा की धुन सीखना आसान है। उन्होंने कहाः

"हम चाहते हैं कि चीनी लोगों के तरीके से चीनी गाना बनाया जाए। मेरे विचार में गीत कपड़े की तरह है। महत्वपूर्ण बात यह है कि चीनी लोगों को विशेष चीनी पारंपरिक कपड़े पहनने चाहिए, विदेशी कपड़े नहीं।"

यह गीत एक सौ चीनी गायक-गायिकाओं द्वारा गाया गया सहगान है। हांगकांग की मशहूर गायिका सुश्री मो वन वे ने खुशी के साथ कहाः

"मेरे लिए यह बड़े गौरव की बात है कि पेइचिंग ऑलंपिक के उद्घाटन में 100 दिन बाकी होने के उपलक्ष्य के भव्य समारोह में मुझे अभिनय करने का मौका मिला है। मेरे विचार में इस का सबसे बड़ा महत्व यह है कि हम संगीत को खेल से जोड़कर अपनी खुशी सारी दुनिया के लोगों के साथ बांटना चाहते हैं।"

पेइचिंग ऑलंपिक गीतों के संग्रहण व चुनाव की पहली तीन बार की गतिविधियों में पुरस्कार प्राप्त करने वाले बहुत से गीतों के शब्दों में "पेइचिंग आप का स्वागत" शामिल है, गीत "पेइचिंग आप का स्वागत" के अलावा "ऑलंपिक हवा आना" और "सन् 2008 पेइचिंग में मिलना" आदि भी। वर्ष 2008 के ऑलंपियाड के आयोजन के आवेदन में सफल होने के बाद चीनी लोग हर दिन "पेइचिंग आप का स्वागत" गीत की भावना को प्रतिबिंबित करते हैं। पेइचिंग राष्ट्रीय स्टेडियम, यानी बर्डस नेस्ट और राष्ट्रीय तैराकी केन्द्र, यानी वॉटर क्यूब, ये सब चीनी लोगों द्वारा खुले रवैये से विश्व मित्रों के साथ सहयोग की जाने वाली उपलब्धियां हैं। थाएवान के मशहूर गायक श्री लिन ची श्वेन अपने गीत "सन् 2008 पेइचिंग में मिलना" में गाते हैं: "5 महाद्वीपों को पारकर आप के लिए हंसी और शुभकामना। मुसकराहट को नीलाकाश और रोशनी के नीचे छोड़ो। हम एक दूसरे का आलिंगन करें। चाहे आंखें किसी भी रंग की हों, सफेद अभ्र व हरा आसमान देख सकेंगी। चाहे आप किसी भी जगह पर हों, ऑलंपिक मशाल की पवित्र अग्नि महसूस कर सकेंगे। एक दुनिया, एक सपना, सन् 2008 पेइचिंग आप का स्वागत करता है। एक दुनिया, एक सपना, सन् 2008 पेइचिंग में मिलेंगे, पेइचिंग आप का स्वागत करता है।"

वर्ष 1988 के सियोल ऑलंपियाड का प्रमुख गीत "हाथों में हाथ" से पिछले कुछ ऑलंपिक प्रमुख गीत सब ऑलंपियाड के कारण चर्चित हुए हैं। वर्ष 2003 से पेइचिंग ऑलंपिक आयोजन कमेटी ने दुनिया भर में पेइचिंग ऑलंपिक गीतों के संग्रहण व चुनाव की गतिविधि का आयोजन किया। इस साल तक यह गतिविधि सफलतापूर्वक 4 बार आयोजित की जा चुकी है। पेइचिंग ऑलंपिक आयोजन कमेटी के सांस्कृतिक गतिविधि विभाग के प्रधान श्री चाओ तोंग मिंग ने कहाः

"ऑलंपिक गीतों का संग्रहण वर्ष 2003 से शुरू हुआ। अब तक संग्रहण और चुनाव की यह गतिविधि 4 बार आयोजित की जा चुकी है। हर बार की गतिविधि में अच्छे गीत मिले हैं। चौथी बार की गतिविधि में सबसे ज्यादा गीत पेश किए गए और इन गीतों की विशेषता भी वैश्विक रही है। इन गीतों से दुनिया का स्वागत करने की, चीनी जाति को दुनिया से जोड़ने की, सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने की, एक दुनिया, एक सपने की भावना प्रकट की गई है।"

इस लेख का दूसरा भाग अगली बार प्रस्तुत होगा, कृप्या इसे पढ़े। (ललिता)