2008-06-10 18:26:14

भूकंप से बनी थांग च्या शान झील की जल निकासी में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल

चीन के स्छवान प्रांत में भूंक्प से बनी थांग च्या शान झील के जल की दो बार निकासी की जाने के बाद भारी प्रगति हासिल हुई है। दस तारीख को साढ़े नौ बजे तक, पानी बहने की गति प्रति सैकंड 1760 घनमीटर रही, झील के पानी का स्तर लगातार घटा है और बांध सुरक्षित हो गया है ।

नौ तारीख से ही थांग च्या शान झील के जल निकासी कार्य में भारी प्रगति हासिल हुई है।

चीनी राष्ट्रीय बाढ़ व सूखा विरोधी कार्यालय के स्थाई मामला दफ्तर के उप प्रधान श्री चांग ची थोंग ने जानकारी देते हुए कहा कि अब जल निकासी का काम सुचारू रूप से चल रहा है ।(श्याओ थांग)