चीनी नागरिक मंत्रालय ने कहा कि 10 जून के 12 बजे तक वनछ्वान भूकंप से 69 हजार 146 लोगों की मृत्यु हुई, 3 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए और 17 हजार 516 लापता हुए हैं।
चीनी वित्त मंत्रालय ने कहा कि 10 जून को 12 बजे तक चीन के विभिन्न स्तरों की सरकारों ने कुल मिलाकर 23 अरब 40 करोड़ से अधिक य्वान की राहत पूंजी प्रदान की है। (ललिता)