
पेइचिंग में आयोजित एक न्यूज ब्रीफिंग में श्री माओ छ्वान एन ने कहा कि 12 मई को वनछ्वान में भूकंप आने के बाद चीन के संबंधित विभागों ने भूकंप पीड़ित क्षेत्रों के लिए 10 हजार के अधिक चिकित्सकों को, बीमारों की रोकथाम और निरीक्षण करने के लिए भेजा है। इस समय बड़े पैमाने वाला फौरी चिकित्सा राहत काम आम तौर पर समाप्त हुआ है, जबकि बीमारों की रोकथाम और चिकित्सा निरीक्षण आदि काम चतुर्मुखी रूप से किए जा रहे हैं। (ललिता)
