2008-06-10 17:39:55

भूकंप विरोधी राहत के समय दुर्घटनाग्रस्त हैलिकाप्टर का मलबा मिला

तलाश करने वाले चीनी व्यक्तियों ने 10 जून को स्छ्वान प्रांत की वनछ्वान काउंटी के यिंग श्यो कस्बे के पास की घाटी व जंगल में छंगदु तैनात चीनी जन मुक्ति सेना के भूकंप विरोधी राहत टुकड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त हैलिकाप्टर का मलबा प्राप्त कर लिया। हैलिकाप्टर में सभी लोगों की मृत्यु हुई है।

चीनी राष्ट्राध्यक्ष, केंद्रीय फौजी आयोग के अध्यक्ष श्री हू चिन थाओ ने मृतकों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया, उन के परिजनों को स्नेहपूर्ण संवेदना दी और दुर्घटनाग्रस्त हैलिकाप्टर की तलाश करने वाले सैनिकों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।

31 मई को तीसरे पहर छंग दु तैनात चीनी जन मुक्ति सेना का राहत काम कर रहा हैलिकाप्टर वनछ्वान काउंटी के यिंग श्यो कस्बे के पास क्षतिग्रस्त हो गया था। हैलिकाप्टर में कुल 19 लोग थे। (ललिता)