2008-06-10 11:13:44

चीन के स्छवान प्रांत में भूकंप में अनाथ बने बच्चों, संतान से वंचित वृद्धों और अकेले विकलांगों को समुचित रूप से बसाया जा रहा है

चीन के स्छवान प्रांत के नागरिक ब्यूरो के अधिकारी ने 9 जून को छंगदु शहर में कहा कि वनछवान में आए भूकंप से वर्तमान में स्छवान प्रांत में 4335 अनाथ बने बच्चे, संतान से वंचित वृद्ध और अकेले विकलांग बढे हैं। इस समय उन्हें समुचित रूप से बसाया गया है और अन्य सब काम किए जा रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार वर्तमान में स्थानीय नागरिक विभागों ने उक्त लोगों को सामाजिक कल्याण संस्थाओं में बसाया है। और इन में से कुछ को कुछ परिवारों ने गोद ले लिया है। संबंधित विभागों ने अल्पकालीन अपने परिवजनों को न ढूंढ पा सकने वाले अनाथ बने बच्चों, संतान से वंचित वृद्धों और अकेले विकलांगों के परिवजनों को ढूंढने में सहायता की है।

चीनी नागरिक मंत्रालय और स्छवान सरकार ने उक्त लोगों को बसाने के बारे में सिद्धांत बनाया है।