2008-06-09 18:40:56

वनछ्वान भूकंप से 69 हजार 142 लोगों की मृत्यु

चीनी नागरिक मंत्रालय ने कहा कि 9 जून के 12 बजे तक वनछ्वान भूकंप से 69 हजार 142 लोगों की मृत्यु हुई, 3 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए और 17 हजार से अधिक लोग लापता हुए हैं।

9 जून को 12 बजे तक चीन की विभिन्न स्तरीय सरकारों ने कुल मिलाकर 23 अरब 40 करोड़ य्वान की राहत पूंजी प्रदान की है। (ललिता)