पेएसे शहर पेइचिंग ओलम्पिक रिले के क्वांग सी च्वांग स्वायत्त प्रदेश का अंतिम पड़ाव है। कुल 208 मशाल धारकों ने मशाल रिले में भाग लिया। स्वर्गीय नेता तंग श्याओ फिंग द्वारा सहायता दी जाने वाले प्राथमिक स्कूल की प्रिन्सीपल सुश्री चो प्याओ ल्यांग पहली मशाल धारक रही।
मशाल रिले शुरू होने से पहले उपस्थितों ने स्छवान भूकंप मृतकों के प्रति शोक प्रकट करने के लिए एक मिनट का मौन रखा। मशाल धारकों और समाज के विभिन्न जगतों ने भूकंपग्रस्त क्षेत्रों के लिए चंदा देने की गतिविधि में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। (ललिता)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |