
इधर के दिनों में चीन की विभिन्न लोकतांत्रिक पार्टियों , अखिल चीन उद्योग व वाणिज्य संघ के नेताओं ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो के स्थायी सदस्य, राष्ट्रीय जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन के अध्य़क्ष च्या छिंग लिंग के साथ सीछवान भूंकपग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और वहां की जानकारी हासिल की व अपने अपने सुझाव व विचार पेश किए।
छनतू शहर में आयोजित विभिन्न लोकतांत्रिक पार्टियों व उद्योग व वाणिज्य संघ के सदस्यों के साथ आयोजित एक बैठक में विभिन्न लोकतांत्रिक पार्टियों व उद्योग व वाणिज्य संघ के प्रतिनिधियों ने अनेक मूल्यवान सुझाव व विचार पेश किए। उन्होने पीड़ित जन समूह के रहने व कार्य की देखरेख करने, जन समूह को भूंकप का मुकाबला करते हुए उत्पादन कार्य शुरू करने पर अपने सुझाव रखें। उन्होने रोग निरोध कार्य, भूंकप में अपने परिवारजनों को खोए माता- पिता, बच्चों, विकलांग लोगों व राहतकर्मियों आदि व्यक्तियों को मानसिक मदद देने के सुझाव रखने के साथ स्कूलों में पढ़ाई की बहाली व शिक्षा कार्य के विकास को भूंकपग्रस्त्र क्षेत्रों के पुनःनिर्माण में प्रमुख स्थान पर रखने का सुझाव भी रखा।
