2008-06-04 19:05:47

चीनी पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने भूकंप विपदा ग्रस्त क्षेत्रों के पर्यावरण संरक्षण के मार्गदर्शन के लिए 14 सूत्रीय तकनीकी सुझाव पेश किए

चार तारीख को संवाददाता को पेइचिंग में खबर मिली कि अब तक चीनी पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने भूकंप विपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण आपात कार्य के मार्गदर्शन के लिए क्रमशः 14 तकनीकी सुझाव पेश किए हैं ।

सूत्रों के अनुसार 12 मई को वनछ्वान में भूकंप आने के बाद पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने समय पर 《भूकंप से पैदा पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम संबंधी सूचना》जारी की और साथ ही《राष्ट्रीय प्रत्याशित पर्यावरण घटना की आपात निपटारा व्यवस्था》लागू की, ताकि भूकंप से पैदा पर्यावरण विपत्ति को रोका जा सके और विपदा ग्रस्त क्षेत्रों की पर्यावरण सुरक्षा को बनाए रखा जा सके ।

इस के अलावा, चीन ने《वनछ्वान विशेष बड़े भूकंप के बाद पर्यावरण सुरक्षा आकलन व मुकाबले के कदम》हाल में कार्यान्वित करना शुरू किया, जो भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के लिए नीति बनाने के लिए महत्वपूर्ण वैज्ञानिक व तकनीकी आधार है ।(श्याओ थांग)