
चीनी राज्य-परिषद के प्रेस दफ्तर ने चार तारीख को आयोजित एक न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि जून की चार तारीख के 12 बजे तक, चीन के स्छ्वान भूकंप से 69 हज़ार 1 सौ 22 लोगों की मृत्यु हुई है, 3 लाख 73 हजार 6 सौ 6 लोग घायल हुए हैं और 17 हजार 9 सौ 91 लोग लापता हैं। विपत्ति ग्रस्त लोगों की कुल संख्या चार करोड़ 57 लाख 10 हजार से ज्यादा है।
जून की चार तारीख के 12 बजे तक, देश विदेश का चंदा 43 अरब 60 करोड़ चीनी य्वान तक पहुंचा है। और सरकार ने कुल मिलाकर 12 अरब 60 करोड़ चीनी य्वान की राहत धन राशि व सामग्री भूकम्प ग्रस्त क्षेत्रों को दी है। (चंद्रिमा)
