2008-06-03 19:15:47

चीनी वित्त मंत्रालय ने भूकंप के राहत कार्यों में अभी कुल 23 अरब य्वान से अधिक धन लगाया

चीनी वित्त मंत्रालय ने 2 जून को कहा कि 2 जून को 12 बजे तक चीन की विभिन्न स्तरीय वित्त संस्थाओं ने भूकंप राहत के लिये 23 अरब 3 करोड़ 30 लाख य्वान जुटाये हैं।

उक्त धनराशि में चीनी केंद्रीय वित्त ने 18 अरब 60 करोड़ से अधिक य्वान लगाये हैं और स्थानीय वित्त ने 4 अरब 30 करोड़ से अधिक य्वान जुटाये हैं।

12 जून को 12 बजे तक, 12 मई को आए स्छ्वान भूकंप से 69 हजार 19 लोगों की मृत्यु हुई है।(रूपा)