2008-06-01 17:20:30

सछ्वान प्रांत में भूकम्प से क्षतिग्रस्त जलाश्यों व बांधों की मरम्मत करने में तेजी

31 मई को चीन के सछ्वान प्रांत में हुई भूकम्प राहत कार्य न्यूज ब्रीफिंग में सछ्वान प्रांतीय जल संरक्षण ब्यूरो ने कहा कि भूकम्प से क्षतिग्रस्त जलाश्यों व बांधों की मरम्मत करने में तेजी ला रही है ।

सछ्वान प्रांतीय जल संरक्षण ब्यूरो के उप प्रधान हू युन ने कहा कि भूकम्प आने के बाद जल संरक्षण मंत्रालय ने समूचे देश से बड़ी संख्या में संबंधित टकनीशियनों को जुटाकर स्थानीय शक्तियों के साथ भूकम्प से क्षतिग्रस्त एक हजार 803 जलाश्यों की सर्वांगीण रूप से जांच पड़ताल की । जलाश्यों की सुरक्षा को बनाये रखने के लिये 220 जलाश्यों में उत्पन्न खतरों को दूर कर दिया गया है । भूकम्प से क्षतिदग्रस्त सभी जलाश्यों का मरम्मत कार्य 20 जून से पहले पूरा किया जाय़ेगा ।