

चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन थाओ ने 31 मई को तीसरे पहर शान शी प्रांत के भूकंप ग्रस्त निनछांग काऊंटी में अस्थाई मकानों में पढ़ने वाले बच्चों को देखा। उन्होंने भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के बच्चों और देश में सभी ब्च्चों और बाल कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर शुभकामनाएं दीं।
श्री हू चिन थाओ ने उसी दिन सुबह शान शी प्रांत के भूकंप ग्रस्त क्षेत्र जाकर विपत्ति से हुए नुकसान का जायजा लिया और विपत्ति राहत कार्य का निर्देशन किया।
