2008-05-31 18:08:50

चीनी उप प्रधान मंत्री ने जोर दिया कि हमें समुन्नत विज्ञान व तकनीक से भूकंप मुकाबला और राहत कार्य करना चाहिए

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी उप प्रधान मंत्री , भूकंप मुकाबला व राहत कार्य कमान के उप जनरल कमांडर श्री ह्वेई ल्यांग य्वू ने हाल में जोर दिया कि भूकंप ग्रस्त क्षेत्र की सरकारों व संबंधित विभागों को पूर्ण रूप से विशेषज्ञों की राय लेकर वस्तुगत नियम और समुन्नत विज्ञान व तकनीक पर निर्भर करके वैज्ञानिक रूप से भूकंप मुकाबला व राहत कार्य चलाना चाहिए।

श्री ह्वेई ल्यांग य्वू ने हाल में भूकंप मुकाबला और राहत कार्य के जनरल कमान के स्छ्वान कमांड की बैठक बुलाकर वन छ्वान भूकंप की विशेषज्ञ कमेटी के सुझाव सुने। उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान में भूकंप मुकाबला व राहत कार्य अभी भी बहुत कठिन है। भूस्खलन से बनायी गयी झीलों के खतरे को कम करना, भूकंप से उत्पन्न अन्य विपत्तियों की रोकथाम करना, भूकंप विपत्ति का आकलन करना, लोगों का पुनर्वास करना, उत्पादन की बहाली करना और पुनः निर्माण आदि विभिन्न क्षेत्रों में हमें विशेषज्ञों के मत सुन लेना चाहिए। विभिन्न विद्वानों को लगन से अनुसंधान करके और ज्यादा तदनुरूप एवं कारगर नीतिगत सुझाव पेश करना चाहिए। (श्याओयांग)