
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलिट ब्यूरो के स्थायी सदस्य, चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के अध्यक्ष जा छींग लीन ने 30 तारीख को वन छ्वान भूकंप के केन्द्रीय क्षेत्र के ईंग श्यो कस्बा औऱ दु च्यांग यान शहर पहुंचकर वहां की स्थिति का निरीक्षण किया और भूकंप मुकाबला व राहत कार्य का निर्देशन किया।
30 तारीख की सुबह, श्री जा छींग लीन ने ईंग श्यो कस्बा जाकर भूकंप ग्रस्त लोगों और व्यस्त व सुव्यवस्थित रूप से काम कर रहे सैन्य जवानों व पुलिसकर्मियों को देखा। श्री जा छींग लीन ने भूकंप ग्रस्त लोगों को देखते समय आशा जताई कि वे स्वालंबन के साथ भविषय के सुन्दर जीवन की रचना करेंगे। इस के बाद, श्री जा छींग लीन ने दु च्यांग यान शहर के भूकंप ग्रस्त लोगों के निवास स्थान आकर छात्रों को देखा। उन्होंने बच्चों को बताया कि पहली जून का बाल दिवस आने वाला है। इसी अवसर पर उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की यह शुभकामना दी कि वे सब खुश रहें। दोपहर के बाद श्री जा छींग लीन ने क्वांग हान शहर के भूकंप मुकाबला व राहत केंद्र जाकर वहां कार्यरत कर्मचारियों व स्वयं सेवकों को भी देखा। (श्याओयांग)
