2008-05-31 16:19:16

हू पेई प्रांत में प्रथम दिन की ऑलंपिक मशाल रिले की दौड समाप्त हुई

31 मई को मध्य चीन के हू पेई प्रांत में ऑलंपिक मशाल रिले की प्रथम दिन की दौ़ड समाप्त हुई।

मशाल रिले हू पेई प्रांत की राजधानी वु हान शहर में आयोजित हुई, जिस का प्रथम मशालधारक पूर्व ऑलंपिक जिमनास्टिक चैंपियन यांग वेई था। वु हान शहर में ऑलंपिक मशाल रिले की लम्बाई 19.9 किलोमीटर थी।

मशाल रिले शुरु होने से पहले सभी लोग सछ्वान भूकंप के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौन खड़े रहे।

1 और 2 जून को मशाल रिले हू पेई प्रांत के यी छांग शहर व चिंग चो शहर में आयोजित होगी।