2008-05-30 19:11:45

चीन भूकंप ग्रस्त लोगों के लिए संक्रमणकारी निवास मकानों का निर्माण करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है

चीन 50 लाख से ज्यादा भूकंप ग्रस्त बेघरवार लोगों के लिए संक्रमणकारी निवास मकानों का निर्माण करने में पूरे देश की शक्ति लगा रहा है।

विशेषज्ञों ने यह अनुमान लगाया कि भूकंप के बाद पुनः निर्माण के पूरा होने से पहले भूकंप ग्रस्त लोग संभवतः संक्रमणकारी निवास मकानों में तीन से पांच साल तक रह सकेंगे।

आवास व शहरी व ग्रामीण निर्माण मंत्रालय द्वारा बनायी गयी योजना के अनुसार, प्रथम 10 लाख संक्रमणकारी मकानों का निर्माण तीन महीनों में पूरा होगा। ये मकान भूकंप का मुकाबला कर सकते हैं, पर्यावरण से मेल खाते हैं और कम से कम तीन से पांच वर्ष के लिए गर्मियों या सर्दियों के दोनों मौसमों में इस्तेमाल किये जा सकेंगे। (श्याओयांग)