2008-05-30 17:35:56

एन ह्वी प्रांत में पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले समाप्त हुई

30 मई को पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले के जी शि काऊंटी व ह्वांग शान शहर संपन्न होने के बाद दक्षिण-पूर्वी चीन के एन ह्वी प्रांत में उस की कार्यवाही समाप्त हुई है।

30 मई को सुबह 9 बजे पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले जी शि काऊंटी के शांग यु मैदान पर शुरु हुई। 80 मशालधारकों ने लगभग एक घंटे की मशाल रिले में भाग लिया। इस के बाद शाम को 14 बजे मशाल रिले एन ह्वी प्रांत के ह्वांग शान शहर में चली ।

(वनिता)