2008-05-30 14:53:41
राहत कार्य लोकहित के सिद्धांत पर होना चाहिए
चीनी राष्ट्रीय जन-प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री वू पांग क्वो ने स्छ्वान भूकंप के विपदा-क्षेत्र में बल देकर कहा कि राहत कार्य हमेशा लोकहित के सिद्धांत पर होना चाहिए।
26 से 28 तारीख तक श्री वू पांग क्वो ने स्छ्वान की विपदा-स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों से सर्वतोमुखी रोग रोकथाम व्यवस्था की स्थापना करने और कड़ाई से रोग निगरानी की रिपोर्ट देने की व्यवस्था बनाने और भूकंप से पैदा होने वाली अन्य विपत्तियों की रोकथाम और भूस्खलन से बनी झीलों से निपटने और क्षतिग्रस्त बांधों की जांच व मरम्म करने की मांग की।
श्री वू पांग क्वो ने और बल देकर कहा कि राहत कार्य में प्राप्त धन राशि और सामग्री का अच्छी तरह से प्रबंध किया जाना चाहिए ताकि उन के दुरूपयोग और अवैध कब्जे एवं निजी बंटवारे को रोका जाए । (होवेइ)