2008-05-28 18:43:07

भूकंप विपत्ति के बचाव व राहत काम में लगी सेना ने फसल काटने में मदद दी

फिलहाल, चीन के सछ्वान प्रांत में फसल काटने का मौसम है । वहां भूकंप के बचाव व राहत कार्य में जुटी चीनी सेना के जवानों ने भूकंप से कम प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय किसानों को मदद देते हुए तिरहन और गैहूं की फसल काटने में हाथ बंटाया ।

सछ्वान प्रांत में भूकंप से गंभीर ग्रस्त तुचांगयान शहर के मातहत यानचांग आदि गांवों में खेतों में गैहूं की फसल काटने और खलिहान में तिरहन को कूटने में आम गांव वासियों के साथ बड़ी संख्या में हरी वर्दी पहने चीनी जन मुक्ति सेना के जवान भी दिखाई देते हैं। चीनी सेना के जवान इन दिनों में गांव गांव जाकर स्थानीय किसानों को कृषि उत्पादन की बहाली करने में मदद करने लगे । जवानों की मदद से वहां फसल काटने का काम जल्द ही पूरा हो गया है ।

यानचांग गांव की निवासी सुश्री चो होंगशा का पति भूकंप में चल बसा है , सुश्री चो को फसल काटने में जवानों ने भरपूर मदद दी । सुश्री चो ने भावविभोर होकर कहा कि मैं आप लोगों और सरकार की आभारी हूं कि आप लोगों ने गैहूं व तिलहन को समय पर काटने में पूरी तरह मदद दी है ।