2008-05-28 17:25:29

चीन सरकार ने अगले चरण के विपत्ति राहत कार्य के आठ महत्वों को तय किया

27 मई को तीसरे पहर चीनी प्रधानमंत्री, राज्य परिषद् के भूकंप मुकाबला व राहत संचालन विभाग के प्रमुख कमांडर श्री वन चा पाओ ने भूकंप राहत कार्य के संचालन विभाग की सभा बुलाकर अगले चरण के विपत्ति राहत कार्य के आठ महत्वों को तय किया।

ये आठ महत्व हैं घायल हुए लोगों के उपचार में जोर देना, विपत्ति ग्रस्त लोगों के जीवन का अच्छी तरह इंतजाम करना, संक्रामक रोग की रोकथाम बढाना, मृतकों के अंतिम संस्कार का काम समुचित रूप से करना, भूकंप से पैदा होने वाली दूसरी विपत्ति की रोकथाम करना, उत्पादन की बहाली करना, भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों की सामाजिक स्थिरता बनाए रखना और पुन:निर्माण का काम अच्छी तरह करना।

सभा में विपत्ति ग्रस्त लोगों को बसाने, संक्रामक रोग की रोकथाम करने और भूस्खलन से बनी झील के खतरे का निपटारा करने आदि के सवालों का अध्ययन किया गया।

सभा में कहा गया है कि जल्द ही थांग चा शेन की भूस्खलन से बनी झील के खतरे को दूर करना वर्तमान में सबसे महत्वपू्र्ण कार्य है। पर्याप्त संस्थापनों व कर्मचारियों को जुटाकर समय पर इस खतरे को दूर किया जाना चाहिए, ताकि इस से पैदा होने वाले संकट को कम किया जा सके। साथ ही लोगों को स्थानांतरित करने के काम में भी जोर लगाया जाएगा, ताकि परियोजना व आम लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

(वनिता)