2008-05-27 19:15:26

संक्रामक रोगों व अचानक सार्वजनिक स्वास्थ्य घटनाओं का पता नहीं चला है

चीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में बड़े

चीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता श्री स्वन च्या हैई ने 27 तारीख को पेइचिंग में कहा कि अभी तक, भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में बड़े संक्रामक रोगों व अचानक सार्वजनिक स्वास्थ्य घटनाओं का पता नहीं चला है।

श्री स्वन च्या हैई ने कहा कि हालांकि भूकंप ने भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों की रोग रिपोर्ट व्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाया है, फिर भी संबंधित विभागों ने मोबाइल फोनों से प्रत्यक्ष रूप से सूचना देने और ज्यादा कर्मचारियों को भेजने के जरिये भूकंप ग्रस्त सभी क्षेत्रों की काऊंटियों व गांवों की अस्थायी बस्तियों में दैनिक रोग निगरानी करने व रिपोर्ट देने को सुनिश्चित किया है।

अपूर्ण आंकड़ों के अनुसार, 27 तारीख के दोपहर तक, देश में लगभग 1 लाख 40 हजार चिकित्सकों ने भूकंप मुकाबला व राहत कार्य में भाग लिया, केवल स्छ्वान प्रांत में ही लगभग 1 लाख चिकित्सकों को भेजा गया है। (श्याओयांग)