
चीनी जल संसाधन मंत्रालय के भूकंप मुकाबला और राहत कार्य के नेता दल से मिली खबर के अनुसार, चीनी जल संसाधन मंत्रालय ने फिलहाल क्रमशः 1200 से ज्यादा लोगों को भेजा है और स्छ्वान के भूकंप ग्रस्त क्षेत्र में सभी नुकसान पहुंचने वाले जलाशयों और भूस्खलन से बनी झीलों की कड़ी निगरानी की जा रही है।
परिचय के अनुसार, वर्तमान में स्छ्वान प्रांत के भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में 1000 से ज्यादा जलाशय और भूस्खलन से बनी 33 झीलें हैं।
इधर के दिनों में संबंधित पक्षों ने भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के जलाशयों की निगरानी को मजबूत किया है और जल की निकासी या झीलों को खाली करने के कदम भी उठाए हैं और झील के निचले भाग में जनता के जीवन व वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित किया है।
चीनी जल संसाधन मंत्रालय के भूकंप मुकाबला व राहत कमान से मिली खबर के अनुसार, 26 तारीख के तीसरे पहर तक, स्छ्वान प्रांत के विभिन्न स्थलों में नुकसान पहुंचने वाले जलाशयों में खतरे की स्थिति को बुनियादी तौर पर नियंत्रित किया गया है।(श्याओयांग)
