2008-05-26 19:04:47

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के संगठन मंत्रालय के उप मंत्री श्री ओयांगसुंग ने कहा कि चीनी सैनिकों ने भूकंप मुकाबला व राहत कार्य में उल्लेखनीय योगदान दिया है

26 तारीख के तीसरे पहर, चीनी राज्य परिषद के प्रेस दफ्तर में आयोजित भूकंप मुकाबला व राहत कार्य की स्थिति की एक न्यूज ब्रीफिंग में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के संगठन मंत्रालय के उप मंत्री श्री ओयांगसुंग ने कहा कि चीनी सैनिकों ने भूकंप मुकाबला व राहत कार्य में विजय पाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

श्री ओयांगसुंग ने कहा कि 12 मई को भूकंप आने के दिन में ही 20 हजार से ज्यादा सैनिक अफसर व जवान भूकंप ग्रस्त क्षेत्र गये। फिलहाल 1 लाख 30 हजार से ज्यादा जन मुक्ति सेना के अफसर व जवान तथा सशस्त्र टुकड़ी के अफसर व सैनिक भूकंप मुकाबला व राहत कार्य में भाग ले रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न सैन्य टुकड़ियों ने मलबों से कुल 25 हजार से ज्यादा नागरिकों को निकाले हैं, जिन में 3300 से ज्यादा लोग जीवित रहे हैं। उन्होंने 50 हजार से ज्यादा घायलों का इलाज किया, 2 लाख 40 हजार से ज्यादा टन राहत सामग्री का परिवहन व वितरण किया और लगभग 2 हजार किलोमीटर लम्बे रास्तों की मरम्मत की। (श्याओयांग)