2008-05-26 18:53:38

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों द्वारा स्वयं से प्रदान किये गये चंदा 1 अरब 70 करोड़ य्वान से अधिक हुए हैं

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्रालय के उपमंत्री ओ यांग सोंग ने 26 मई को राज्य परिषद के न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि सछ्वान में वन छ्वान भूकंप आने के बाद देशों के विभिन्न जगहों के चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों द्वारा राहत सहायता के लिये स्वयं से प्रदान किये गये चंदा की रकम 26 मई को 12 बजे तक 1 अरब 77 करोड़ 30 लाक य्वान से अधिक हुए हैं।

इस के अलावा देश के अन्य क्षेत्रों व चीनी केंद्रीय विभागों व उद्यमों ने 1600 राहत दलों का गठन किया, उन के सदस्यों की कुल संख्या 55 हजार तक पहुंची है, जिन में कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है।

ओ यांग सोंग ने कहा कि आकड़ों के अनुसार वर्तमान में भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में 17 हजार 5 सौ कार्यकर्ता व 23 लाख चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य राहत कार्य कर रहे हैं। (रूपा)