
चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यलय से 26 मई को आयोजित न्यूज ब्रीफिंग से मिली खबर के अनुसार 25 मई की शाम को छिंग छ्वान काऊंटी में 6.4 तीव्रता वाला भूकंप आया, जिस से 8 लोगों की मौत हुई और अन्य 927 घायल हुए।
चीनी राष्ट्रीय भूकंप नेटवर्क के अनुसार पेइचिंग समयानुसार 25 मई को 16 बजकर 21 मिनट पर सछ्वान प्रांत की छिंग छ्वान काऊंटी में रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। छङतू, छङ छिंग व शी आन में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। (रूपा)
