2008-05-26 17:29:52

चीनी चिकित्साकर्ता स्छ्वान के सभी विपत्ति ग्रस्त गांवों व कस्बों में फैले हैं

26 मई को चीनी स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार 25 मई की रात तक देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए चिकित्साकर्ता स्छ्वान के सभी विपत्ति ग्रस्त गांवों व कस्बों में फैले हैं।

26 मई को 8 बजे तक स्वास्थ्य मंत्रालय ने 3 हजार 6 सौ चिकित्साकर्ता भेजे हैं, जो भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में संक्रामक रोगों की रोकथाम का काम कर रहे हैं।

इस के अलावा, बड़ी मात्रा में दवा, दवा छिड़काव यंत्र, सुरक्षा कपड़े स्छ्वान में पहुंचाये गए हैं ।

सूत्रों के अनुसार 26 मई को 8 बजे तक विपत्ति ग्रस्त क्षेत्रों में संक्रामक रोग व सार्वजनिक स्वास्थ्य घटना की रिपोर्ट नहीं मिली है। (रूपा)