
चीनी जल संसाधन मंत्रालय के उप मंत्री श्री अ चींग फींग ने 25 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन ने भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में खतरनाक जलाशयों को सुरक्षित कर देने का कदम उठाया है।
श्री अ चींग फींग ने परिचय देते समय बताया कि वर्तमान में स्छ्वान भूकंप से नुकसान पहुंचे जलाशयों में से लगभग 70 का पानी खाली कर दिया गया है और 800 से ज्यादा जलाशयों में कम पानी समाया गया है। उन्होंने कहा कि चीनी जल संसाधन मंत्रालय ने विशेषज्ञों को इकट्ठे करके सभी भूस्खलन से बनी झीलों का जोखिमी आकलन किया ,पूर्वचेतावनी निगरानी केंद्रों की स्थापना की और लोगों के स्थानांतरण प्रस्ताव पर अमल किया। साथ ही उन्होंने कहा कि चीन जुलाई से पहले सभी खतरनाक जलाशयों को मजबूत करने की कोशिश करेगा।
ध्यान रहे, 25 तारीख के आठ बजे तक, भूकंप से चीन के 2300 से ज्यादा जलाशय प्रभावित हो गये हैं, जिन में 1800 से ज्यादा स्छ्वान प्रांत में हैं। भूकंप के कारण हुए भूस्खलन से अवरूद्ध बनी झीलों की संख्या 35 हैं, जिस से 7 लाख से ज्यादा लोग खतरे में पड़े हैं। (श्याओयांग)
